बरेली। सीबीएसई ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में राधा माधव स्कूल ने पहली बार भाग लिया था। प्रतियोगिता 20-24 सितंबर को बिहार के गया जिले में हुई थी। इसमें कक्षा नौ के छात्र आनंद प्रताप ने तैराकी में ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर और 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड जीतकर उनका चयन भोपाल में होने वाली सीबीएसई की नेशनल प्रतियोगिता में हुआ। स्कूल प्रबंधन ने आनंद को बधाई देते हुए नेशनल की तैयारियां करने के लिए प्रेरित किया।