फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस के छात्रों का सीबीएसई नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई द्वारा सितंबर में गया जिले में आयोजित की गई ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में विजेता बने डीपीएस बरेली के पांच छात्रों का सीबीएसई नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के 259 स्कूलों ने प्रतिभाग किया था। नेशनल प्रतियोगिता 12-16 नवंबर तक भोपाल के ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की जाएगी। जीतकर लौटे पांचों छात्र शाहिन अरोड़ा, अनंत अग्रवाल, विकास बाबू सागर, शिखर गुप्ता और शोएब खान का स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। सभी छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट बांटे गए। इस मौके पर कोच पवन चंद्र कश्यप स्कूल कोर्डिनेटर शिल्पा सक्सेना, सर्वेश यादव, विमल मिश्रा, कौशल पाल, शोभा सूदन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें