बरेली। सीबीएसई बोर्ड द्वारा हरियाणा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में एयर राइफल शूटिंग में पदमावती एकेडमी केे तीन छात्रों का चयन हुआ है। इनमें अंडर -14 में छात्र मयंक शर्मा व शुभ गुप्ता और अंडर-17 में छात्रा चिनमय का चयन हुआ है। चैंपियनशिप आठ से दस नवंबर तक हरियाणा में करनाल के एसएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेली जाएगी। करीब दस दिन पहले रांची में हुए स्टेट मीट में तीनों छात्रों ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था।