बरेली। स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश, एसएन फउंडेशन और आल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल के तत्वावधान में स्पेशल ओलंपिक यूथ फेस्टिवल, यूनीफाइड स्पोर्ट में विशेष और सामान्य बच्चों ने दमखम दिखाया। शुभारंभ महासचिव स्पेशल ओलंपिक भारत डॉ. अमिताभ मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बौद्घिक रूप से अक्षम बच्चों को सामान्य धारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में कई विद्यालयों के विशेष और सामान्य छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजन में कार्यक्रम प्रबंधक हर्ष चौहान, खेल निदेशक भूपाल सिंह मेहता का सहयोग रहा।