बरेली। यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे 22 व 23 जुलाई से न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। 05919 न्यू तिनसुकिया-भगत की कोठी विशेष साप्ताहिक ट्रेन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को न्यू तिनसुकिया से दोपहर 12:45 बजे चलने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह 7:15 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वाया लखनऊ होते हुए प्रत्येक बुधवार को सुबह 8:34 बजे शाहजहांपुर, 9:31 बजे बरेली, 11:02 बजे मुरादाबाद में ठहराव लेगी। वापसी में 05920 भगत की कोठी-न्यू तिनसुकिया विशेष साप्ताहिक ट्रेन 26 जुलाई से 16 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को भगत की कोठी से सुबह 5:30 बजे चलने के बाद सोमवार को सुबह चार बजे न्यू तिनसुकिया स्टेशन पहुंचेगी। प्रत्येक शनिवार को तड़के 3:32 बजे मुरादाबाद, पांच बजे बरेली, 6:12 बजे शाहजहांपुर स्टेशनों पर ठहराव लेगी।