बरेली। रेलवे ने बरेली होकर बुधवार को एक और विशेष साप्ताहिक ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। यह गाड़ी जोधपुर-गोरखपुर के बीच संचालित की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जोधपुर से अपराह्न 4:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:27 बजे बरेली आएगी और रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11:25 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:35 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन तड़के 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।