फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: दिल्ली-दरभंगा और कटिहार-अमृतसर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के बढ़ेंगे फेरे

Wed, 18 Sep 2024 07:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें दिल्ली-दरभंगा और कटिहार-अमृतसर के बीच चलेंगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे त्योहारों पर बरेली होकर दो विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें दिल्ली से दरभंगा और कटिहार से अमृतसर के बीच चलाई जाएंगी। वहीं, पहले से चल रही मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


04068 दिल्ली-दरभंगा त्योहार स्पेशल ट्रेन 25, 29 अक्तूबर और एक, पांच, आठ, 12 व 15 नवंबर को चलाई जाएगी। यह शाम को 7:30 बजे दिल्ली से चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होकर अगले दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी और वहां से सुबह 08:40 बजे छूटकर नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड के रास्ते दरभंगा शाम करीब 4:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन का शेड्यूल 
वापसी में 04067 दरभंगा-दिल्ली त्योहार स्पेशल 26, 30 अक्तूबर और 02, 06, 09, 13 व 16 नवंबर को दरभंगा से शाम 6 बजे चलेगी। जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर से देर रात 01:40 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली शाम 4:35 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का एक और एसएलआर के दो कोचों सहित 21 कोच लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें