बरेली। ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उर्स स्पेशल ट्रेन (09603 अप) शनिवार 29 फरवरी को अजमेर जंक्शन से सुबह 9:20 बजे चलकर रात 11:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। (09603 डाउन) जंक्शन से रविवार एक मार्च को रात 12:50 बजे चलकर दोपहर दो बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मदार जंक्शन, फुलेरा जंक्शन, रिंगस जंक्शन, निम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, दिल्ली और मुरादाबाद होगा। उर्स स्पेशल ट्रेन में दो एसी सेेकेंड, तीन एसी थर्ड, एसी चेयरकार, स्लीपर और साधारण कोच होंगे। संवाद