बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे लालकुआं-राजकोट के बीच सात जुलाई से विशेष ट्रेन चलाएगा। इस रूट पर 30 जून तक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया था। यात्रियों के दबाव को देखते हुए सात व आठ जुलाई से विशेष ट्रेन का संचालन फिर शुरू किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन का अप-डाउन में बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं और कासगंज स्टेशनों पर ठहराव होगा।
05045 लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन का संचालन सात जुलाई से 19 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को होगा। दोपहर 1:10 बजे लालकुआं से चलकर यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी होते हुए 2:19 बजे भोजीपुरा, 2:40 बजे इज्जतनगर, 2:55 बजे बरेली सिटी, 3:05 बजे बरेली जंक्शन, 3:48 बजे बदायूं, 5:15 बजे कासगंज पहुंचेगी। हाथरस, मथुरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर होते हुए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन का संचालन आठ जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। रात 10:30 बजे राजकोट से चलकर यह ट्रेन अगले दिन रात 11:35 बजे कासगंज, 12:48 बजे बदायूं, 1:45 बजे बरेली जंक्शन, 2:03 बजे बरेली सिटी, 2:23 बजे इज्जतनगर आएगी और तड़के 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। संवाद