पटेल चौक पर कैंडल मार्च निकालकर पीलीभीत की बिटिया के लिए न्याय मांगते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। पीलीभीत में दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए समाजवादी युवजन सभा और छात्रसभा ने बुधवार को शहर में कैंडिल मार्च निकाला। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि योगी सरकार में न महिलाएं सुरक्षित है न छात्राएं। किसानाें को कुचला जा रहा है और रोजगार मांगने वाले युवाओं पर भी लाठियां बरसाई जा रही हैं। इस मौके पर सचिन, हरिकेश पटेल, नितिन, दीपक यादव, अमरीश यादव, प्रिंस गुर्जर, श्याम वीर, जावेद खान, विवेक शर्मा, सुशील, आरेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो