फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा नेता भगवत सरन गंगवार भगोड़ा घोषित, पूर्व मंत्री समेत 10 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा

Mon, 23 Jan 2023 11:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नवाबगंज में मारपीट के मामले में सपा नेता भगवत सरन गंगवार समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। 
विज्ञापन
सपा नेता भगवत सरन गंगवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में मारपीट और जानलेवा हमले में पांच साल पुराने मामले में सपा नेता भगवत सरन गंगवार, दो पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत 10 लोगों के घरों पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए है। यह कार्रवाई कोर्ट में हाजिर न होने पर की गई है। भगवत सरन गंगवार सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 

यह था मामला 

भगवत सरन गंगवार समेत दस लोगों को स्पेशल कोर्ट ने साल 2017 में नवाबगंज में मारपीट और जानलेवा हमले में फरार घोषित किया है। विशेष लोक अभियोजक औचित्य द्विवेदी के मुताबिक फरवरी 2017 में नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी केसर सिंह गंगवार और उनके साथियों से मारपीट और जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में भगवत सरन गंगवार समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार 

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी भगवत सरन गंगवार और आठ अन्य अभियुक्त अदालत में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफतार नहीं कर सकी। इसके बाद कोर्ट ने भगवत सरन गंगवार, वीरपाल, विनोद दिवाकर, अनिल गंगवार, योगेंद्र सिंह गंगवार, ओमेंद्र सिंह, पुरूषोत्तम गंगवार, शेर सिंह गंगवार, तरूण कुमार और सुधीर मिश्रा को फरार घोषित कर दिया गया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए इन लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें