फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस के सामने सेवानिवृत्त दरोगा के बेटों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक टकराने के बाद बौखलाए, सुभाषनगर थाने में कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बाइक की मामूली टक्कर से बौखलाए सेवानिवृत्त दरोगा के बेटों ने पुलिस के सामने ही युवक की पिटाई कर दी। सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

तिरुपति धाम कॉलोनी निवासी सूरज मिश्रा सोमवार को अपने दो बच्चों को आइसक्रीम दिलाने गए थे। तभी विवेक विहार निवासी हर्ष प्रताप सिंह बाइक लेकर आया। हर्ष की बाइक से सूरज की बाइक टकरा गई। सूरज ने हर्ष से माफी मांगते हुए बात खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन सूरज ने यूपी 112 पर सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने ही हर्ष और उसके भाई ने सूरज पर चाबी से हमला कर दिया। बच्चों और पुलिस के सामने ही सूरज की पिटाई कर दी। दोनों ने सूरज से कहा कि पुलिस क्या कर लेगी। हर्ष के पिता सेवानिवृत्त दरोगा हैं। इस वजह से वह धमकी देकर रौब झाड़ने लगा। सूरज की 20 ग्राम सोने की चेन भी गायब कर दी। सुभाषनगर थाने में हर्ष और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें