फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटे ने तेजाब पीकर जान दी, बहू पर आरोप लगा रहे ससुरालवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके के एक युवक ने तेजाब पीकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को वह एसएसपी दफ्तर पहुंचे और बहू व रामपुर निवासी उसके मायके वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जोगी नवादा निवासी केदार सिंह ने बताया कि उनके बेटे आकाश की शादी रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के चिड़ीमार मोहल्ले में तीन साल पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। बहू का बेटे से रोजाना झगड़ा होता था। बहू पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती थी। इससे उनका बेटा आकाश तनाव में रहता था। आरोप लगाया कि 30 अक्तूबर को पुत्रवधू का भाई, बुआ और उनके कुछ साथी जबरन उनके घर में घुस आए। आकाश और उसकी मां को पीटा। घर में रखे रुपये और आभूषण भी ले गए।
आरोप लगाया कि धमकाने से अवसाद में आए आकाश ने 31 अक्तूबर को घर में रखा तेजाब पी लिया। उसे निजी अस्पताल में ले गए।बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। वह लोग बिना कार्रवाई शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। कहा कि थाना पुलिस नहीं सुन रही है, मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। एसएसपी दफ्तर से जांच का आश्वासन देकर इन्हें भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें