फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी का न हो ऐसा बेटा: 80 हजार रुपयों के लिए पिता को मार डाला, फिर खून से लथपथ शव को छोड़कर भाग गए आरोपी

Sun, 20 Nov 2022 09:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)

सार

हाफिजगंज इलाके के गांव टांडा दयानतपुर में रहने वाले ख्यालीराम ने शुक्रवार को बाग में खड़े शीशम, गुलर और जामुन के पेड़ 80 हजार रुपये में बेचे थे। उनका छोटा बेटा छविनाथ उनसे अपने हिस्से के रुपये मांग रहा था। जब ख्यालीराम ने छविनाथ से इन रुपये से अपना कमरा ठीक कराने की बात कही तो वह बौखला गया और हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बाग बेचकर मिले 80 हजार रुपये न बांटने पर हाफिजगंज के गांव टांडा दयानतपुर में बेटे ने अपने लड़कों के साथ मिलकर 80 वर्षीय पिता ख्यालीराम पर बंका से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। मृतक के नाती की ओर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

हाफिजगंज इलाके के गांव टांडा दयानतपुर में रहने वाले ख्यालीराम ने शुक्रवार को बाग में खड़े शीशम, गुलर और जामुन के पेड़ 80 हजार रुपये में बेचे थे। उनका छोटा बेटा छविनाथ उनसे अपने हिस्से के रुपये मांग रहा था। जब ख्यालीराम ने छविनाथ से इन रुपये से अपना कमरा ठीक कराने की बात कही तो वह बौखला गया।

नाती योगेश के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दादा ख्यालीराम ताऊ श्यामाचरण के घर में खाना खा रहे थे। तभी चाचा छविनाथ बंका लेकर अपने बेटे श्रीपाल और बृजमोहन के साथ वहां पहुंचे ताबड़तोड़ प्रहार करके उनकी हत्या कर दी। चीखपुकार सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तीनों भाग चुके थे और दादा ख्यालीराम का बरामदे में खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर बंका कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में योगेश की तहरीर पर पुलिस छविनाथ, उसके बेटों श्रीपाल और बृजमोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हाफिजगंज इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें