तिकुनिया। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का समापन 12 अक्टूबर को होगा।
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर के बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अग्रसेन जयंती पर हर वर्ष होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्या मंदिर में जलेबी, टॉफी, चम्मच, कुर्सी और मेंढक दौड़ प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने लूडो, कैरम के साथ गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। इंटर कॉलेज में रेस, खो-खो, हाई जंप और वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन जैन ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर आशीष अग्रवाल,घनश्याम गोयल, पुरुषोत्तम गर्ग, धीरज मित्तल, आशीष गर्ग, मनीष गोयल, दीपक सिंघल, सागर अग्रवाल,मुकेश गोयल, राजीव मिश्र, शत्रुंजय शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद