बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब स्थित जीपी क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान पर जीपीसीए इलेवन और सोशल स्टार्स इलेवन के बीच दिन-रात्रि मुकाबला खेला गया। इसमें टॉस जीतकर जीपीसीए इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। टीम की ओर से अब्दुल समद ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि नवेद अली खान ने 14 रन और तनेजा ने 12 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोशल स्टार्स इलेवन ने केवल 8.1 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रविंद्र यादव, सीए गगन मेहरोत्रा, विचित्र पाल सिंह (मुन्ना), कार्तिकेय पटेल, रविंद्र सिंह बिष्ट, निखिल जौहरी एवं विकास मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद