फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: चलती ट्रेन में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भागा उचक्का, ट्रेन से गिरकर बीएड के छात्र का पैर कटा

Fri, 14 Jul 2023 05:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के पिताम्बरपुर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल फोन पर बात कर रहे बीएड के छात्र का फोन एक उचक्का छीनकर भाग गया। झटका लगने से छात्र नीचे गिर गया, जिससे उसका पैर कट गया। 
विज्ञापन
पिताम्बरपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल से बात करते समय पितांबरपुर स्टेशन के पास एक युवक बीएड छात्र का मोबाइल छीनकर भाग गया। झटका लगने से छात्र गिरकर ट्रेन के नीचे आ गया और उसका पैर कट गया। घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी अंकित बीएड अंतिम वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह बरेली में अपने साथी से मिलने आया था। शाम को वह बरेली जंक्शन से बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस (मुगलसराय) ट्रेन में सवार होकर शाहजहांपुर घर लौट रहा था। अंकित ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहा था।

ये भी पढ़ें- इश्क में टूटा दिल: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, वापस मांगे खर्च किए रुपये और गिफ्ट; खूब हुआ हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकना था, इसलिए स्टेशन से पहले ही ट्रेन की गति धीमी हो गई थी। मटिया के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा एक युवक झपट्टा मारकर अंकित का मोबाइल छीनकर भाग गया। झटका लगने से अंकित ट्रेन के नीचे गिर गया और उसका एक पैर कट गया। मौके पर मौजूद लोग और दुकानदार उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें