फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संरक्षित पशु को मारकर मांस ले गए तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। संरक्षित पशु को मारकर मांस ले जाने वाले अज्ञात तस्करों पर पुलिस ने संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझौआ गंगापुर के जंगल में एक किसान के खेत में शुक्रवार की रात अज्ञात मांस तस्करों ने एक संरक्षित पशु को मारकर उसका मांस लेकर फरार हो गए। अवशेष गन्ने के खेत में ही फेंक दिए। शनिवार की शाम को बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विवेक गंगवार व अन्य सदस्य मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने संरक्षित पशु के अवशेषों को दफन करवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें