अलीगंज। थाना पुलिस ने 614 ग्राम अफीम के साथ रविवार को तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी 58 वर्षीय रामपाल सिंह को पुलिस ने पटपरागंज गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 614 ग्राम अफीम, एक मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि रामपाल को अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उस पर पहले से भी एनडीपीएस समेत चार मुकदमा दर्ज हैं। संवाद