फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 850 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। थाना पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर 850 ग्राम अफीम बरामद की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान थाना पुलिस ने रामनगर रोड से रसूलपुर गांव की ओर के रास्ते पर बाइक सवार को बल प्रयोग करके रोका। तलाशी में आरोपी के पास से अफीम व मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पूरनलाल निवासी लभारी थाना सिरौली बताया है। उसका कहना था कि वह यह अफीम झारखंड से सस्ती कीमत पर खरीदकर यहां महंगे दामों में बेचता है। शनिवार को पुलिस ने बाइक को सीज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें