बरेली। इज्जत नगर पुलिस ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे के पास से अफीम तस्कर जसवंत को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम ने कुम्हरा स्टैंड से वीर सावरकर नगर के जसवंत को 206 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया। जसवंत ने बताया कि वह अंजान व्यक्तियों से अफीम खरीदकर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों व अन्य लोगों को अधिक दाम पर बेचता था। ब्यूरो