बरेली। विदेशी सिगरेट कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान के खिलाफ सीबीगंज अभियान चलाया गया। इसमें चार लोगों से जुर्माना वसूला गया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी पीएस आनंद सीबीगंज टीम लेकर पहुंचे। शनिवार दोपहर पहुंची टीम सिगरेट, तंबाकू, गुटका आदि बिक्री करने वाले दुकानदारों का स्टाक देखा। वहां बिना किसी चेतावनी के विदेशी सिगरेट बिकती मिली। ऐसी सिगरेट बाजार में प्रतिबंधित है। इसके साथ सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान कर रहे लोगों पकड़ा। टीम ने लोगों पर जुर्माना लगाकर मौके पर ही वसूला। दुकानदारों से कहा कि वे प्रतिबंधित आइटम का कारोबार न करें। टीम में केपी सिंह, मोनिका गुप्ता और स्थानीय पुलिस अधिकारी भी शामिल रही।