फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक तस्कर की बेटी से दूसरे तस्कर के डॉक्टर बेटे ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट, साक्ष्य न मिले तो शांतिभंग में कर दिया चालान, शाम को जमानत
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कस्बे में एक तस्कर की पत्नी ने चर्चित स्मैक तस्कर शराफत हुसैन के डॉक्टर बेटे असद पर 15 साल की बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की थी, जिसमें पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने असद को गिरफ्तार कर दिनभर थाने में बैठाया। पुलिस के मुताबिक साक्ष्य न मिलने पर शाम को शांतिभंग में चालान किया, जिसमें उसे जमानत मिल गई।
एक स्मैक तस्कर की पत्नी ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की कि वह 15 वर्षीय बेटी के साथ दवा लेने एक क्लीनिक पर गई। मोहल्ला सराय निवासी शातिर स्मैक तस्कर शराफत हुसैन का बेटा डॉक्टर असद वहां मिला। उसने चेकअप के बहाने उनकी बेटी को चैंबर में ले गया। वहां उससे अश्लील हरकत की। बेटी को देखने मां अंदर गई तो आरोपी ने धमकाया कि किसी दिन मौका देखकर तुम्हारी बेटी से दुष्कर्म कर दूंगा। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार सुबह ही पुलिस ने डॉ. असद को गिरफ्तार कर थाना पर बैठा लिया। शाम को उसे शांतिभंग में जेल भेजा गया। एसडीएम कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन




शराफत उर्फ भाईजान का बेटा है असद
छेड़खानी का आरोपी डॉक्टर असद अंसारी कस्बे के शातिर स्मैक तस्कर का शराफत उर्फ भाईजान का बेटा है। शराफत स्थानीय थाना समेत कई थानों से स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके मकान और दुकान को पुलिस जांच पड़ताल के बाद सील कर चुकी है। आरोपी असद कानपुर से बीएएमएस करने का दावा कर कस्बे में डॉक्टरी कर रहा है।



आरोपी बोला- मुखबिरी के शक में कराई फर्जी रिपोर्ट
शिकायत करने वाली महिला भी तस्करी में जेल जा चुकी है। उसका पति भी नामी तस्कर रहा है और फिलहाल उत्तराखंड में रहकर धंधा कर रहा है। वह सप्ताह में कभीकभार रात के वक्त घर आता है। आरोपी डॉ. असद ने बताया करीब छह माह पहले स्मैक तस्करी में जेल गई थी। उसको शक है कि उसका क्लीनिक पास होने की वजह से वह उसकी और उसके पति की मुखबिरी कर देता है। जेल से छूटने के बाद भी उसने असद से गालीगलौज की थी, तभी से रंजिश मानती है।
विज्ञापन



लेनदेन का शोर, इंस्पेक्टर ने जांच रिपोर्ट से नकारा
असद अंसारी को पुलिस ने रविवार सुबह दस बजे क्लीनिक से गिरफ्तार किया था। चर्चा है कि क्लीनिक की तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई थी। फिर गंभीर मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट के बाद भी आर्थिक समझौता कर आरोपी को छोड़ने की चर्चा चली। हालांकि इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने एसएसपी को जांच रिपोर्ट भेजकर घटनाक्रम की सफाई दी है। बताया है कि दोनों ही पक्ष स्मैक तस्करी से जुड़े हैं और एक-दूसरे से रंजिश मानते हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्होंने मौके पर जांच की तो इस तरह के घटनाक्रम का साक्ष्य नहीं मिला। पीड़ित व उसकी मां को बुलाया तो उन्होंने रिश्तेदारी में होने और बाद में आने की बात कही। ऐसे में बिना साक्ष्य और पीड़ित का बयान दर्ज न होने पर आरोपी को जेल भेजना संभव नहीं था तब लिखापढ़ी में गिरफ्तार आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के बयान व विवेचना में गुणदोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें