सीबीगंज के रिश्तेदारों को भी धंधे से जोड़ा
हाल ही में एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा ने सीबीगंज से स्मैक तस्करी के मामले में राजा नाम के आरोपी को पकड़ा था। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था।
एसएसपी को संदेह हुआ कि फतेहगंज पश्चिमी से सटे इस कस्बे में स्मैक तस्कर नई जमीन तैयार कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने जांच कराई तो पता लगा कि फतेहगंज पश्चिमी के तस्करों का ही नेटवर्क यहां काम कर रहा है। राजा फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर रिफाकत का बहनोई निकला और उसी के गुर्गों के साथ मिलकर धंधा करने की बात सामने आई।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि स्मैक तस्करों पर काफी सख्ती की गई है। फतेहगंज पश्चिमी और फरीदपुर क्षेत्र इसके लिए चर्चित थे, जहां लगातार कार्रवाई की जा रही है। सीबीगंज में भी वहीं के लोगों ने नेटवर्क बनाने का प्रयास किया है, जिन पर सख्ती की गई है। इनकी भी संपत्ति जब्त की जाएगी।