फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजार में डलावघर... स्वच्छता के दावों का दम घोट रही बदबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज बाजार के बीच बना डलावघर स्मार्ट सिटी की साख पर बट्टा लगा रहा है। सड़क पर लीक हो रहा सीवर कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। इससे उठ रही बदबू स्वच्छता के दावों का दम घोट रही है। दिनभर जहां नगर निगम के वाहन यहां कूड़ा डालते रहते हैं, वहीं छुट्टा पशु इसे सड़क तक फैला देते हैं। इससे वहां जाम की स्थिति बनती है। रोड बदबू के बीच वहां से करीब 50 हजार लोग व्यवस्था को कोसते हुए गुजरते हैं। श्यामगंज में सोमवार अपराह्न 3:49 बजे नगर निगम के वाहन कूड़ा डालते मिले। शाम भी ऐसा ही हाल रहा। श्यामगंज से विकास भवन की ओर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित यह डलावघर स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वहां से गुजर रहे लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अफसर बंद गाड़ियों में बैठकर निकल जाते हैं, जबकि उन्हें बदबू झेलनी पड़ रही है। पास में ही सीवर लीक होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। कूड़े और सीवर के गंदे पानी की जुगलबंदी से उठने वाली बदबू ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें