फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करंट से छह वर्षीय बच्चे की मौत, मां की हालत गंभीर

Mon, 25 Sep 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। धनेती खरगपुर गांव के मजरा पच्चीसा में पंखे का स्विच ऑन करते समय मां-बेटा करंट की चपेट में आ गए। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजाराम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पत्नी आशा घर में कपड़ों की सिलाई कर रही थी। गर्मी लगने पर वह टेबिल फैन ऑन करने गईं। स्विच दबाते समय वह करंट की चपेट में आ गईं। यह देख छह वर्षीय बेटा शिवम अपनी मां की गोद की तरफ दौड़ा। करंट लगने से दोनों गंभीर झुलस गए। आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। तुरंत ही दोनों को अलीगंज के निजी अस्पताल ले जाया गया।
उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई। आशा की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। शिवम के शव को घर लाया गया। बेटे की मौत की बात सुनकर आशा ने भी जिद कराकर अस्पताल से छुट्टी करा ली। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें