फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी आदेश से अवमुक्त कराए गए छह वाहन बरामद, आरोपियों तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। न्यायालय के नाम से फर्जी आदेश बनाकर अवमुक्त कराए गए छह वाहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना पुलिस वाहनों को अवमुक्त कराने वालों तक पहुंच गई है। इसमें वकील और कुछ अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ लोग न्यायालय से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही थाने लाकर पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

यह मामला पांच जुलाई को प्रकाश में आया था। उस दिन रंजीत नाम का व्यक्ति फर्जी आदेश लेकर न्यायालय के कार्यालय में पहुंचा था। उसने कहा था कि उसके आदेश पर गोल मोहर नहीं लगी है। तब न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसके आदेश का मिलान किया। पता चला कि उस दिन केवल एक आदेश जारी हुआ था जबकि रंजीत दूसरा आदेश लेकर पहुंचा था। इससे मामला खुल गया और इस संबंध में न्यायालय के अहलमद मनोज यादव की ओर से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। दूसरी एफआईआर यातायात प्रभारी रामसेवक राठौर की ओर से कराई गई थी। तब से थाना पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि अब तक अवमुक्त कराए गए छह वाहन बरामद हो चुके हैं। इसमें पता चला है कि फर्जी आदेश वकील और कुछ अन्य लोगों के सहयोग से बनाए गए थे। वह लगातार फर्जी आदेश बनवाकर राजस्व का नुकसान कर रहे थे। हालांकि अभी इसमें कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। अब तक छह वाहन बरामद हो चुके हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें