बरेली। भारत विकास परिषद शाखा पांचाल नगरी की ओर से शुक्रवार को शहर के कई निजी स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, राधा माधव पब्लिक स्कूल, बेदी इंटरनेशनल, सोबती पब्लिक स्कूल और अल्मा मातेर स्कूल के करीब छह हजार विद्यार्थियों को भारतीय मूल्यों, संस्कारों, आस्था और भारत की गौरव गाथा के बारे में बताया। इसमें अगस्त माह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से 12 तक के 9000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम संयोजक संजय नेगी ने बताया की प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को हमारे देश के बारे में जागरूक करना व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। संवाद