आंवला। आग की चपेट में आने से छह महीने की मासूम झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मनौना निवासी सूरज पाल के घर में बृहस्पतिवार सुबह घर की महिलाएं गैस-चूल्हे पर खाना बनी रहीं थीं। इसी दौरान खेलते हुए बच्चों ने पास खड़ी बाइक की पेट्रोल टंकी का पाइप निकाल दिया। पाइप से निकले पेट्रोल ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में समीप चारपाई पर लेटी छह महीने की बच्ची चपेट में आ गई। आनन-फानन में आग पर काबू पाकर बच्ची को अस्पताल के लिए भेजा गया है। संवाद