बरेली। दीपावली के शुभ अवसर पर सेठ आरडी अग्रवाल सेवा ट्रस्ट ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की शिक्षा में गुणवत्ता वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शनिवार कोे विद्यालय को छह अत्याधुनिक एलईडी प्रोजेक्टर (स्मार्ट-बोर्ड) प्रदान किए। रामपुर गार्डन, प्रभा टॉकीज के सामने स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण प्रकाश गोयल, मंत्री ब्रजवासी लाल अग्रवाल, सह-मंत्री अनूप गुप्ता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह प्रोजेक्टर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र शर्मा को सौंपे। इन स्मार्ट-बोर्ड्स के उपयोग से विद्यार्थियों को डिजिटल और इंटरैक्टिव माध्यम से पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिससे शिक्षा के क्रियान्वयन में अत्यधिक गुणवत्ता आएगी। संवाद