05097 टनकपुर-मदार जंक्शन होली विशेष 22 से 29 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलने के बाद रात 9:30 बजे बरेली जंक्शन आएगी। वापसी में 05098 मदार जंक्शन-टनकपुर होली विशेष ट्रेन 23 से 30 मार्च तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मदार जंक्शन से शाम 4:50 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छह विशेष ट्रेनों का संचालन बरेली होते हुए किया जाएगा। इनकी समयसारिणी जारी कर दी गई है। कुछ और होली विशेष ट्रेनों का संचालन भी प्रस्तावित है।
चार ट्रेनों के मार्ग बदले, 20 मार्च तक रहेगी समस्या
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगापानी मंडल में दोहरीकरण समेत उच्चीकरण के अन्य कार्यों के कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को आठ से 15 मार्च तक परिवर्तित रूट न्यू बोंगाईगांव-गोलपारा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाया जाएगा।
11 से 18 मार्च तक 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13 से 20 मार्च तक 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस और 19 मार्च को 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को परिवर्तित रूट कामाख्या-गोलपारा टाउन-न्यू बोंगाईगांव के रास्ते चलाया जाएगा।