शीतल पेय फैक्टरी में चलते थे दोनों ट्रक
पकड़े गए आरोपियों में सीबीगंज के महेशपुर निवासी इम्तियाज अली और इकबाल हुसैन, चंदौसी के जारीकोट निवासी मोहम्मद शमी, भोजीपुरा के खजुरिया निवासी अजहर खान, बारादरी के संसार एंक्लेव निवासी आफताब, बहेड़ी के मंडनपुर निवासी मोहम्मद वसीम शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि वे वाहनों के चेचिस व इंजन नंबर बदलकर रुद्रपुर के नदीम की मदद से वहां के फर्जी कागजात तैयार कराते थे।
वहां फाइनेंस कंपनियों द्वारा वाहनों को फाइनेंस करा लेते थे। उन्होंने एक ट्रक को कई बार फाइनेंस कराकर करोड़ों रुपये कमा लिए हैं। यहां पकड़े गए दोनों ट्रक भी काफी समय से शीतल पेय फैक्टरी में चल रहे थे। पुलिस ने उनके पास से चार वाहनों के फर्जी कागजात, दो ट्रक, तीन कार, चेचिस व इंजन नंबर की एल्युमिनियम की पट्टी, सात फर्जी नंबर प्लेट, सात मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं। वे काफी समय से यह धंधा करते आ रहे थे। इम्तियाज अली व इकबाल अली अपने ट्रकों को कई वर्षो से शीतल पेय फैक्टरी में चला रहे हैं। ब्यूरो