फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक ऑफ बड़ौदा की छह शाखाओं ने बांटा ढाई करोड़ का लोन

विज्ञापन
उझानी में लाभार्थियों को चेक देते बैंक अफसर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की स्थानीय शाखा में छह शाखाओं के संयुक्त कार्यक्रम में किसानों को 2.5 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कर लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। इनमें चार किसानों ने ट्रैक्टर का लोन लिया है। बैंक के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार ने इन्हें ट्रैक्टरों की चाबियां भी सौंपीं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर हुए कार्यक्रम में बीओबी के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार ने किसानों को बैंक से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। खासकर फसली लोन और कृषि उपकरणों को लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से जो योजना चल रही है, उसका सदुपयोग किया जाए तो किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने उझानी, बिल्सी, मुजरिया, सहसवान दातागंज और वैन शाखाओं से जुड़े 50 किसानों को फसली लोन के चेक सौंपे। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक शमशाद अहमद, प्रवीण सिंह, संतोष कुमार, प्रबंधक सोनू गुप्ता, यशवंत आर्य, अजय गुप्ता, गगन कुमार, महावीर सिंह, अमित कुमार, नवाब सिह, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें