फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लल्ला को बहेड़ी ले गई एसआईटी, जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अशरफ से जुड़ाव मामले में लल्ला गद्दी को रिमांड पर लेकर एसआईटी सोमवार को बहेड़ी पहुंची। उसकी निशानदेही पर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, लल्ला के वकील और वीडियोग्राफर साए की तरह उसके साथ रहे।
विज्ञापन

बिथरी थाने में दर्ज केस के विवेचक सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह के साथ बिथरी थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर लल्ला गद्दी को केंद्रीय जेल-2 से निकाला। उसे बिथरी थाने ले जाकर लिखापढ़ी कराई गई। इसके बाद उसे बहेड़ी ले जाया गया। वहां टीम उसे नरायण नगला, शेर नगर बाईपास, अब्बास नगर और फिर सरकस ले गई। टीम ने उसे कुछ घरों में घुमाया और कुछ लोगों से पूछताछ की। पुलिस देर रात लल्ला को लेकर शहर लौट आई। देर रात उसे बिथरी थाने में दाखिल किया जाएगा।

कल तक हिरासत में रख सकती है पुलिस
अदालत ने पुलिस को 28 से 30 मार्च तक लल्ला की रिमांड दिया है। इस लिहाज से पुलिस बृहस्पतिवार तक उसे साथ रख सकती है। साक्ष्य मिलने की स्थिति में पुलिस इस अवधि से पहले भी उसे जेल में दाखिल कर सकती है। जेल भेजने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराना होगा। साथ ही तीनों दिन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को कोर्ट में दाखिल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें