फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसों के 175 फेरे बढ़ाने के बाद भी बहनें बे-बस

Thu, 31 Aug 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन के मद्देनजर तीन सितंबर तक रोडवेज ने बरेली रीजन के चारों डिपो में 16 रूटों पर बसों के 175 फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके बाद भी बुधवार को बसों में सवार होने को लेकर यात्रियों के बीच मारामारी रही। बेबस बहनें काफी देर तक इंतजार करती रहीं। सेटेलाइट और पुराना बस स्टैंड पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। बस अड्डाें के आसपास अतिक्रमण और जाम के कारण भी समस्याएं हुईं। दोपहरमें सीतापुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद जाने वाले यात्री बसों के इंतजार में भटकते रहे। बृहस्पतिवार को स्थिति और भी खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

लोकल में बीसलपुर, खुदागंज, गोला, पलिया, बंडा रूटों पर ज्यादा समस्या रही। दोपहर में आरएम दीपक चौधरी, रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण कुमार ने सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो कुछ समय के लिए सुधार दिखा। शाम को फिर वहां डग्गामारों का जमावड़ा हो गया। मजबूरी में यात्रियों को भी इन्हीं डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
85 हजार से ज्यादा बहनों ने की यात्रा
मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार शाम आठ बजे तक बरेली रीजन रोडवेज बसों में 85 हजार से ज्यादा बहनों ने मुफ्त यात्रा की। पिछले वर्ष रक्षाबंधन पर 24 घंटे के लिए बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिली थी। इस बार 48 घंटे के लिए यह सुविधा दी गई है। बृहस्पतिवार को ज्यादा संख्या में महिलाओं के यात्रा करने का अनुमान है। सहायक संख्या अधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि अभी मुफ्त यात्रा के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा के बाद भी रोडवेज ने जुटाए 73 लाख
बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा के बीच भी बरेली रीजन की रोडवेज बसों ने बुधवार को 73 लाख रुपये जुटाए। पिछले काफी समय से बरेली रीजन की बसें खर्च भी नहीं निकाल पा रही थीं। इसके चलते एमडी ने आरएम और एआरएम काे प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी थी।
वर्जन
कहीं कोई समस्या नहीं रही। सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रीजन के सभी बस स्टैंडों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। - दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें