बहनों को जेल के अंदर जाने की इजाजत दी गई। जेल प्रहरी मिठाई व सामान को जांच करने के बाद ही बहनों को अंदर जाने की इजाजत दे रहे थे। सीमित क्षेत्र में हो रहे इस आयोजन में गुब्बारों व फूल पत्तियों से अनोखी सजावट की गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा की देखरेख में कार्यक्रम चला। दूर-दराज से जेल में भाइयों को राखी बांधने आईं बहनों की आंखों में आंसू थे। राखी बांधते वक्त कई बहनें रो पड़ीं।