फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 'राजा की तरह कर रहे व्यवहार सिरौली थाने के इंस्पेक्टर', कोर्ट ने एसएसपी को दिया कार्रवाई का आदेश

Wed, 16 Oct 2024 05:30 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सिरौली थाने के इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि सिरौली इंस्पेक्टर राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हत्या के मामले में चौकी इंचार्ज को गवाही देने के लिए नहीं भेजने पर अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने सिरौली इंस्पेक्टर पर तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सिरौली इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं। कोर्ट ने इंस्पेक्टर से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी थाने में दर्ज हुए हत्या के मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश रवि दिवाकर की अदालत में चल रही है। मामले में विवेचक समेत दो गवाहों की गवाही होनी है। विवेचक रहे राजेश कुमार वर्तमान में सिरौली थाने की बड़ागांव चौकी के प्रभारी हैं। वह अदालत में गवाही देने नहीं पहुंचे। 

Metro Rail: लाइट मेट्रो नहीं... बरेली में दौड़ेगी मेट्रो, 2030 तक शहर के दो रूटों पर चलाने की योजना
विज्ञापन


कोर्ट के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी थाने की पैरोकार श्यामवती ने बताया कि इंस्पेक्टर सिरौली प्रयागराज सिंह ने कहा कि राजेश कुमार न्यायालय में बयान देने नहीं जाएंगे। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह किसी राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वह जब चाहेंगे तब इच्छानुसार साक्षी को न्यायालय भेजेंगे और जब चाहेंगे न्यायालय नहीं भेजेंगे।

विज्ञापन

एसएसपी को दिया विभागीय कार्रवाई का आदेश 
अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या जैसे गंभीर मामले में इंस्पेक्टर आरोपी महेंद्र और सत्यपाल से मिल गए हैं। इसलिए इंस्पेक्टर अभियुक्तों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। न्यायालय ने इंस्पेक्टर से दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए? न्यायालय ने एसएसपी को आदेश भेजकर विभागीय कार्रवाई करने को भी कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें