फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रक्षाबंधन पर खरीदारी और व्यापार के लिए शुभ योग

Wed, 23 Aug 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर पड़ने वाला रक्षाबंधन का पर्व इस बार दो दिन मनाया जाएगा। खास बात यह है कि 24 साल के बाद रवि योग के साथ शतभिषा नक्षत्र और बुधादित्य योग का संयोग है। यह खरीदारी और व्यापार के लिए शुभ है।
विज्ञापन


ज्योतिषियों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में सुकर्मा योग बन रहा है। यह योग 30 अगस्त को रात्रि 9:33 बजे से 31 अगस्त की शाम 5:16 बजे तक रहेगा। इस बार गुरु-शनि वक्री होकर स्वराशि में रहेंगे। स्वराशि में वक्री शनि-गुरु और तीन शुभ योग का संयोग 200 साल बाद बना है। इसमें रवि योग, बुधादित्य योग और सुकर्मा योग हैं। इसलिए मेष, कन्या, मकर तथा मीन राशि के लिए यह पर्व बहुत शुभ होगा। अन्य के लिए सामान्य फल देगा। 30 अगस्त बुधवार को पूरे दिन भद्रा रहेगी। इस दिन रात 9:03 बजे के बाद राखी बंधवा सकते हैं। 31 अगस्त बृहस्पतिवार को सुबह 7:07 बजे तक शुभ समय है। इससे पहले राखी बांध सकते हैं।
पंचांग के अनुसार, श्रवण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:59 बजे से आरंभ होगी और 31 अगस्त को सुबह 7:05 बजे समाप्त हो जाएगी। इस दिन भद्रा काल का निर्माण हो रहा है जो 30 अगस्त की रात्रि 9:01 बजे तक रहेगा। राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त इसी समय शुरू होगा। 31 अगस्त को सूर्योदय पूर्णिमा में होगा। अत: इस पूरे दिन रक्षा बंधन मना सकते हैं।
विज्ञापन



फोटो
ज्योतिष की खास बातें

बरेली। ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधार का कहना है कि यदि पूर्णिमा दो दिन हो या दोनों ही दिन न हो, तो पूर्व तिथि लेनी चाहिए। यदि उस दिन भद्रा का वास हो तो उस समय को त्याग देना चाहिए। भद्रा में श्रावणी और फाल्गुनी दोनों वर्जित हैं। श्रावणी से राजा का और फाल्गुनी से प्रजा का अंत होता है। इसलिए किसी भी शुभ काम को करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि भद्रा काल न चल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें