बरेली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी हुए। इसमें पद्मावती अकादमी की कक्षा पांच की छात्रा धान्या गंगवार ने 300 में से 260 अंक प्राप्त कर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने सैनिक स्कूल गोरखा उत्तराखंड का चयन किया है। हैरो स्कूल के कक्षा पांच के विद्यार्थी श्रेयम आर्य ने भी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने सैनिक स्कूल अमेठी का चयन किया है।