फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिकायतों का दिखा दिया फर्जी निस्तारण, पुलिस पर लगे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज फरियादियों की शिकायत पर विवेचकों ने फर्जी निस्तारण दिखा दिया। अब मामले में शिकायतकर्ताओं ने फिर से शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के गरगइया गांव के रेहाना पत्नी अकरम अली ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोसी अनवर अली से रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले उनके बच्चों के साथ खेल-खेल में विवाद हो गया था। इस मामले में उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। बाद में रेहाना ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता दिखा दिया। हालांकि इसकी कॉपी लिखित में पुलिस के पास भी नहीं है।
वहीं, दूसरा मामला थाना क्षेत्र हाफिजगंज थाना क्षेत्र लभेड़ा गांव का है, जिसमें अवरार खां ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके मामले में विवेचक ने उनका पक्ष लिए बिना ही अपनी जांच आख्या रिपोर्ट लगाकर दे दी। आरोप है कि शिकायत निस्तारण में आरोपी और शिकायतकर्ता का पक्ष लिए बिना ही फर्जी शिकायत का निस्तारण किया जा रहा है। नवाबगंज कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें