फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मझगवां के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवपुरा एवं रूखाड़ा में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण मामले में डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत अभय आर्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने उन पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का भी आरोप लगाया है। साथ अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में लापरवाही की बात कही है। डीपीआरओ कमल किशोर ने जारी नोटिस में कहा है कि पिछले वर्ष के अंत्येष्टि स्थलों को तत्काल पूरा कराने के निदेशालय से भी आदेश जारी हैं। इसके बाद भी शिवपुरा व रूखाड़ा गांवों के अंत्येष्टि स्थलों का काम अधूरा है। जबकि, निर्माण पूरा कराने के लिए समय रहते धनराशि भी उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को कार्य पूरा कराने को एक सप्ताह का मौका दिया है, साथ ही नोटिस का संतोषजनक उत्तर अगले तीन दिन में प्रस्तुत करने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें