क्योलड़िया। ब्लॉक संसाधन केंद्र भदपुरा में प्राथमिक शिक्षकों की मासिक बैठक खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें छह शिक्षक शामिल नहीं हुए, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मासिक बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे और तय समय से स्कूल बंद करें। इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए। ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर विद्यालय में प्रतिदिन गुणवत्ता पूर्वक मिड-डे-मील बनवाए। इसके लिए 70% बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य है, जिसमें अध्यापक अभिभावकों से बैठक कर गांव में भ्रमण करके बच्चों को शत प्रतिशत स्कूल भिजवाने में अभिभावकों से सहयोग लें। लापरवाही बतरने पर शिक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एआरपी संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मो. अरशद, राजवीर सिंह, ओम बाबू, लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद