बरेली। 24 से 28 जुलाई तक इटावा में आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग कंपटीशन में बरेली स्टार स्पोर्ट शूटिंग रेंज के शूटर कृष्णा श्रीमाली ने जूनियर वर्ग में 4 सौ में से 395 अंक और सीनियर वर्ग में भी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच नाजिश जैदी को दिया है। वहीं, बरेली स्पोर्ट सोसायटी के प्रेसीडेंट अमित यादव ने गोल्ड हासिल करने पर शुभकामनाएं दी हैं।