फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एशिया मास्टर एथलेटिक्स में शिवाजीत ने प्राप्त किया कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चेन्नई में आयोजित 23वीं एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लाल फाटक निवासी शिवाजीत सिंह ने 40 आयु वर्ग के शॉटपुट इवेंट में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। पदक जीतने के बाद शिवाजीत सिंह का दूरदर्शन केंद्र के पास स्थित जिम में स्वागत किया गया। शिवाजीत भारतीय सेना की 21 जाट रेजीमेंट से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेल और फिटनेस के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस लक्ष्य को लेकर उन्होंने जिम खोला, जहां युवाओं और बच्चों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। शिवाजीत सिंह के साथ अंजलि राजपूत भी जिम में महिलाओं को प्रशिक्षण देती हैं। स्वागत समारोह में जय प्रकाश भगनानी, राजेश शर्मा, सोनू शर्मा, रुद्र राजपूत, राजेश कुमार, उत्कर्ष राजपूत, जीत चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें