बरेली। श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति की महिला वाहिनी की ओर से सुभाष नगर के अवधपुरी स्थित श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में तीन से 11 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार मंदिर में प्रतिदिन सुबह आठ बजे पूजा होगी। अपराह्न 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक भजन होंगे। बुधवार को सभी 91 विग्रहों को नवीन वस्त्राभूषणों से सुसज्जित किया गया। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। संवाद