फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर रामगंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी/अलीगंज। शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में रामगंगा नदी के घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों की मदद से पडेरा, कादरगंज,नगरिया समेत अन्य घाटों पर एक दिन पहले ही साफ-सफाई कर व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई थी। सुबह तड़के घाटों के किनारे पूजा सामग्री, प्रसाद आदि की दुकानें सज गयीं। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचकर रामगंगा और बहगुल नदी में स्नान करने के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा करवाकर पूजा-अर्चना कर दान पुण्य किए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घाटों पर गोताखोरों को भी लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इधर, अलीगंज में भी रामगंगा घाटों पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। संवाद
विज्ञापन


आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

आंवला/बिशारतगंज। आरएसएस के तत्वाधान में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में बुधवार रात शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया, जिसमें ब्रज प्रांत के बौद्धिक प्रमुख अंकुर कुमार ने इसके पौराणिक महत्ता पर अपने विचारों को रखा। इस दौरान सामूहिक रूप से शाखा लगाकर योग आदि के कार्यक्रम के साथ ही खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर आशुतोष अग्रवाल, गौरवित खंडेलवाल, विपिन चौहान, गवेंन्द्र सिंह, दयाशंकर आदि मौजूद रहे। इधर, बिशारतगंज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामगंगा में बिशारतगंज घाट पहुंचकर पर आस्था की डुबकी लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें