फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहामतगंज फ्लाईओवर के पक्ष में उतरे लोग

Sat, 23 Jan 2016 01:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ये लोग मेयर डा. आईएस तोमर से मिले और मुख्यमंत्री से शहामतगंज में फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा कराने के लिए उनका आभार जताया। पार्षद राजेश अग्रवाल, रुपेंद्र पटेल, पार्षद पति बबलू पटेलपूर्व पार्षद तिलकराज डुसेजा आदि ने कहा कि शहामतगंज से शाहदाना तक प्रतिदिन घंटों जाम लगता है। शहामतगंज में फ्लाईओवर बनने से इस मार्ग से वाहनों का यातायात सुगम होगा। आम जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी। मेयर डॉ. तोमर ने कहा कि सेतु निगम से फ्लाईओवर का एस्टीमेट भेजा जा चुका है। फरवरी के आखिरी सप्ताह तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए बजट की पहली किस्त मिलने की उम्मीद है। मार्च में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। आभार जताने वालों में सुनील सिंह, रमनदीप सिंह, रवि छाबड़ा, सतीश खट्टर, पिंकी बख्शी, अंजुम भाई, मनमोहन अग्रवाल, अमर जीत बग्गा, विपिन कोहली, सुभाष कथूरिया आदि शामिल थे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें