फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शकील अहमद, महासचिव सूरजपाल

Thu, 01 Feb 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। बहेड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को मतदान के बाद परिणाम की घोषणा हुई। शकील अहमद अध्यक्ष और सूरजपाल को महासचिव चुना गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर रीतराम मौर्य विजयी रहे।
विज्ञापन

मतदान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद मतगणना और फिर चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए शकील अहमद को 100 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रन सिंह को 95 मत मिले। महासचिव पद पर सूरजपाल को 111 वोट मिले और प्रतिद्वंद्वी महेंद्र पाल को 84 वोट।
कोषाध्यक्ष के लिए रीतराम मौर्य ने 127 और मोहन स्वरूप ने 66 मत पाए। संयुक्त सचिव पद पर दीपक गुप्ता, रणधीर सिंह व महेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। चार पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार, ऑडिटर खड़ग सिंह, वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद्र राठौर, कनिष्ठ सदस्य नरेश कुमार, तेजपाल सिंह, अरविंद कुमार कश्यप, राजेंद्र कुमार, मोहम्मद अशरफ चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अरविंद मलिक ने देर शाम तक सभी परिणामों की घोषणा कर दी। इसके बाद बार के चुने गए पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर अन्य अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला। ठाकुर लाल सिंह, मोहम्मद अख्तर, वीरेंद्र सक्सेना, मुजस्सिम खान, गोपीनाथ भारद्वाज, राजेश कश्यप, महजर मोहसिन, मनोज जौहरी, महेंद्र पाल उपाध्याय, पीडी राठौर, हरीश गंगवार, अनिल कुमार, दीपचंद्र पांडे, जगदीश काला, सुनील रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार आमने-सामने

मीरगंज। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव अधिकारी देवेश शर्मा ने बताया कि सात पदों पर चुनाव होना है। अध्यक्ष पद पर पांच, महासचिव पद पर तीन तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, ऑडीटर तथा सह सचिव पद पर एक-एक नामांकन दाखिल हुआ है। दो फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी का मौका मिलेगा। 12 फरवरी को मतदान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें