फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन से गिरकर शाहजहांपुर के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रसुइया और पितांबरपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर शाहजहांपुर के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव गोरी खेड़ा निवासी कृपाल के रूप में हुई है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। जेब से आधार कार्ड के अलावा अन्य कोई सामान नहीं मिला है। इंस्पेक्टर आरपीएफ विनीता कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें