फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur : कैबिनेट मंत्री और अफसरों की सुरक्षा से नदारद थे 26 सिपाही ...मिली एक घंटे दौड़ने की सजा

Fri, 29 Jul 2022 03:40 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

चेकिंंग के दौरान ड्यूटी से गैर हाजिर पाए जाने पर यह सजा दी गई है। इन सिपाहियों की तैनाती मंत्री सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णराज समेत अधिकारियों के आवास व प्रमुख जगहों पर लगाई गई थी।
विज्ञापन
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री और अफसरों की सुरक्षा में लगी गारद के 26 सिपाही सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह की चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे। सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है, साथ ही एक सप्ताह तक एक घंटे मैदान पर दौड़ लगाने की सजा मिली है।
विज्ञापन


मंत्री सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज समेत अधिकारियों के आवास व प्रमुख जगहों पर पुलिस की गारद लगाई जाती है। गारद में तीन से पांच सिपाही नियुक्त किए जाते हैं। 17 जुलाई को सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने गारद चेक की तो सुरक्षा में भारी चूक सामने आई थी। उन्हें गारद में तैनात 26 सिपाही अनुपस्थित मिले थे। फोन से संपर्क साधने पर अधिकतर सिपाही अपने घरों में सोते हुए मिले थे। कई ड्यूटी छोड़कर मुख्यालय से बाहर मिले।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में लगा सिपाही व एक अन्य गारद के कांस्टेबल ड्यूटी छोड़ फिल्म देखने चले गए थे। सीओ ने लापरवाह गारद को बदलते हुए नए सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी थी। उसके बाद सीओ लाइन अखंड प्रताप के सामने अनुपस्थित सिपाहियों की पेशी हुई। इसके बाद सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही दंड भी दिया गया। उन्हें एक सप्ताह तक हर सुबह रायफल लेकर एक घंटे तक दौड़ने का आदेश दिया गया था। उनकी सजा की निगरानी आरआई को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गारद की ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई की गई। उन पर विभागीय कार्रवाई की गई, साथ ही दंड भी दिया गया, जिससे दोबारा ड्यूटी में चूक न करें।
- अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें